खबर सक्ती ...
छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..
सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास-आश्रमों में स्वच्छता की समुचित व्यवस्था के साथ बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता की आदत विकसित की जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता सामग्री का समय-सीमा में वितरण सुनिश्चित किया जाए। मेस संचालन की समीक्षा करते हुए उन्होंने मेस नायक की भूमिका एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनी रहे।
उन्होंने छात्रावासों में नोडल अधिकारियों द्वारा दिए गए सुधार संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराने तथा उसका पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही छात्रावासों से संबंधित सभी अभिलेखों को निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
हर माह होगी निगरानी समिति और पालकों की बैठक –
कलेक्टर ने छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए निगरानी समिति एवं पालकों की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन मरम्मत कार्यों में सरपंच एजेंसी के रूप में कार्य कर रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारी सरपंच से समन्वय स्थापित कर कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सकें।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण पर विशेष जोर –
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों को चश्मा लगाने की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की नियमित आंखों की जांच कराई जाए और उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























