खबर सक्ती ...
श्रीराम लला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना ..

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की गई “श्रीराम लला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है।

इसी क्रम में सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया।

अयोध्या धाम रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























