Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

Published

on

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार, विभिन्न ट्रेनों के ठहराव तथा लंबित रेल समस्याओं के निराकरण को लेकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को मांग पत्र प्रेषित किया है। सांसद ने क्षेत्र की जनता की सुविधा और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पत्र क्रमांक कॉम/कोचिंग/बीएसपी/एमपी बैठक/2026, दिनांक 27 अगस्त 2026 के संदर्भ में सांसद ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित रेल समस्याओं, मांगों एवं सुझावों की सूची आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। उन्होंने आगामी मंडल स्तरीय बैठक में इन विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श कर लंबित मांगों के निराकरण की दिशा में ठोस पहल की अपेक्षा जताई है।

सक्ती स्टेशन को लेकर कई प्रमुख मांगें –

सांसद ने सक्ती रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ में शामिल करने तथा यात्रियों के लिए सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल बनाने की मांग की है। प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 की ओर चौथी लाइन की तरफ फुट ओवरब्रिज (FOB) का विस्तार और वार्ड क्रमांक-18 की ओर अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू करने की मांग भी रखी गई है।

इसके अलावा टेमर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने, प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 एवं 2 पर अतिरिक्त यात्री शेड बनाने तथा सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं रायगढ़-प्रयागराज ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है। टिकट आरक्षण की सुविधा का समय सुबह से शाम तक पूर्ववत करने का भी आग्रह किया गया है।

बाराद्वार में ROB, RUB और प्रदूषण का मुद्दा उठाया –

सांसद ने बाराद्वार में रोड ओवरब्रिज (ROB) का काम शीघ्र शुरू कराने तथा भागोड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज (RUB) बनाने की मांग की है। बाराद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1, 2 एवं 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद करने की मांग करते हुए कहा गया है कि इससे क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है और स्थानीय आबादी प्रभावित हो रही है।

बाराद्वार में शालीमार-मुंबई मेल के ठहराव, जनपथ स्कूल एवं आसपास की रेलवे भूमि पर सीसी रोड तथा नाली निर्माण की मांग भी पत्र में शामिल है।

अन्य स्टेशनों की सुविधाओं पर भी जोर –

सारागांव-देवरी स्टेशन पर रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव, नैला स्टेशन पर लिफ्टयुक्त नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण, अकलतरा में आरक्षण काउंटर का समय बढ़ाने तथा कोसमंदा रेलवे फाटक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग की गई है।

नई ट्रेनों के संचालन और कनेक्टिविटी का प्रस्ताव –

सांसद ने क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस का संचालन रायगढ़ से प्रारंभ करने, क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा रायगढ़-कोरबा के बीच नई ट्रेन शुरू करने का सुझाव भी दिया है।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अनेक गांवों के नागरिक आवागमन के लिए रेल सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा, क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इन मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है।

Latest

खबर सक्ती ...30 मिनट ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending