Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

Published

on

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो महुआ लाहन जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश कुमार मरकाम के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के विक्रेता को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ मदिरा तथा 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान एवं टीम ने ग्राम भातमाहुल, थाना हसौद में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई से पहले विभागीय टीम ने छद्म क्रेता के माध्यम से अवैध महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी सुनील कुमार पिता कन्हैया लाल, निवासी भातमाहुल के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक जरीकेन में रखी 5-5 लीटर की कुल 10 लीटर अवैध महुआ मदिरा तथा चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने शराब एवं लाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त करने के बाद जेल दाखिल कराया गया।

तालाब में छिपाकर रखी शराब भी पकड़ी –

इसी अभियान के तहत ग्राम मुक्ता राजा, थाना बाराद्वार में भी आबकारी टीम ने कार्रवाई की। यहां तालाब में छिपाकर रखी गई 36 लीटर महुआ मदिरा तथा 70 प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 1050 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। विभागीय प्रक्रिया के तहत लाहन का सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, परसराम कहरा एवं कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आबकारी विभाग की टीम अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...30 मिनट ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending