Connect with us

खबर सक्ती ...

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद ..

सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 14 सितंबर को शाम 4 बजे चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अग्रसेन चौक में किया जाएगा। कार्यालय का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम को लेकर चंद्रपुर पद यात्रा समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) के नेतृत्व में संतोष देवांगन, शुभम अग्रवाल, हरीश (कालू) एवं राहुल अग्रवाल सांसद कमलेश जांगड़े के निज निवास पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सांसद कमलेश जांगड़े ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की।

वहीं समिति के सदस्यों द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित भोला शंकर तिवारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का शुभारंभ धार्मिक एवं उत्सवी माहौल में किया जाएगा।

अग्रसेन चौक स्थित नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बनने वाले इस अस्थाई कार्यालय से चंद्रपुर पद यात्रा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है तथा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

Latest

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending