Connect with us

खबर सक्ती ...

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

Published

on

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना ..

सक्ती, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन नया बाराद्वार स्थित शिव मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 1008 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आशीर्वाद का दीया प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर परिसर भक्तिमय एवं उत्सवी वातावरण से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं अर्पित कीं तथा सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित इस अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के उद्देश्य और जनभागीदारी को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत नया बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन तोदी, कैलास बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व महामंत्री बाराद्वार मंडल दीपक ठाकुर, जय किशन केडिया, जगेश राय, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, चंदराम बरेठ, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, युवा साथी शैलेष जांगड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Latest

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending