Connect with us

ख़बर रायपुर

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

Published

on

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का सम्मान ..

रायपुर, राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन उस समय खास बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके छोटे से पसरे के पास रुक गया। मुख्यमंत्री ने मीरा से आत्मीयता से बातचीत की और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए उसी के पसरे से मिट्टी का दीया खरीदा। उन्होंने मीरा को एक हजार रुपए देकर उसके श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मीरा से उसके कामकाज और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उसे मिल रहा है या नहीं। इस पर मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला है और उसे महतारी वंदन योजना की राशि भी नियमित रूप से मिल रही है।

मीरा से योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनधन योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का काम किया है, वहीं महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

स्थानीय श्रम और हुनर को प्रोत्साहन देने का संदेश –

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क किनारे छोटे पसरे लगाने वाले विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ताकत हैं। स्थानीय उत्पाद खरीदना केवल किसी वस्तु की खरीदारी नहीं, बल्कि उसके पीछे जुड़े कारीगर के हुनर, मेहनत और परिवार की आजीविका को सम्मान देना है।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में बड़ा बदलाव आता है। स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ –

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी का दीया हमारी संस्कृति में प्रकाश, आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ भी सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना या समाजहित में किया गया कोई छोटा प्रयास भी जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

तेलीबांधा के छोटे से पसरे से मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया यह दीया अब केवल मिट्टी का दीया नहीं, बल्कि श्रम के सम्मान, स्वावलंबन, जनकल्याण और सेवा के संकल्प का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..51 मिनट ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending