Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

Published

on

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान ,

ट्रैक पर दौड़ी शोभा तो चमका सक्ती का नाम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक, विद्यालय परिवार ने दी बधाई ..

सक्ती, ग्राम पंचायत केरीबंधा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8वीं की प्रतिभावान छात्रा शोभा कुमारी गोंड़ ने अपनी तेज रफ्तार और शानदार प्रदर्शन से राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सक्ती जिले का नाम रोशन किया है। जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शोभा ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

ट्रैक पर शोभा की फर्राटेदार दौड़ ने दर्शकों और खेलप्रेमियों को खासा प्रभावित किया। महज कक्षा 8वीं में अध्ययनरत शोभा की इस उपलब्धि को जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। दो प्रमुख स्पर्धाओं में पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे सक्ती जिले को गौरवान्वित किया है।

शोभा की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने में विद्यालय के प्रधानपाठक नरेंद्र वैष्णव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने शोभा की प्रतिभा को तलाशकर उसे बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का कार्य किया। वहीं शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल ने भी उसके साथ निरंतर मेहनत करते हुए उसे एक उभरती हुई एथलीट के रूप में पहचान दिलाने में सहयोग किया। शिक्षिका दीपिका सिंह सिदार ने भी शोभा का उत्साहवर्धन कर उसका मनोबल बढ़ाया।

शोभा की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि निरंतर अभ्यास, मेहनत और उचित मार्गदर्शन के साथ शोभा आने वाले समय में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़11 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending