Connect with us

खबर सक्ती ...

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

Published

on

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ,

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दर्ज हुआ प्रकरण ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सोंठी थाना सक्ती में राकेश कुमार डेंसिल पिता संतोष (31 वर्ष) के रहवासी मकान की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान गड्ढे में छिपाकर रखी गई 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

इसी क्रम में ग्राम चमरवाह थाना सक्ती में कार्रवाई करते हुए श्याम बाई धनुहार पति विशाल सिंह के घर के कमरे में प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं चमरवाह में ही समारिन बाई पति धन कुमार के शौचालय में छिपाकर रखी गई 15 लीटर महुआ शराब भी बरामद की गई।

इस तरह तीनों कार्रवाई में कुल 31 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई –

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू तथा आबकारी स्टाफ परसराम एवं बसंती चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Latest

खबर सक्ती ...33 मिनट ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़13 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending