खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड जैजैपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। इसके साथ ही स्मार्ट कार्ड से संबंधित सेवाएं, टीबी स्क्रीनिंग तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। रक्तदान करने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने लिया शिविर का जायजा –

शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया तथा नागरिकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती चंद्रा ने भी शिविर का अवलोकन कर आम नागरिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























