Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

Published

on

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम का आयोजन 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हितग्रहियों के साथ संवाद तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आंगन मिलन सेवा के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आंगनबाड़ी केंद्र धनेलीभाठा डुमरपारा, अमलडीहा, खुसरुडेरा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों व हितग्राहियों से सहज संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रो में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के पालकों व महिलाओं को कहा कि इस तरह के आयोजन में गांव के सभी लोगों को जरूर जुड़ना चाहिए। क्योंकि आपस में मिलने से नई-नई ज्ञान की चीज लोग एक दूसरे से सीख पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी चीजों को दूसरों को भी सीखना और बताना चाहिए ताकि सभी का सर्वांगीण विकास हो सके।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित विभिन्न महिलाओं, जनप्रतिनिधियो, बच्चों के पालकों, ग्रामीणों आदि से अन्य कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और विचार विमर्श भी की। उन्होंने आँगनबाडी केंद्रो मे उपस्थित बच्चों की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत एवं अल्फाबेट भी सुनाई। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की गतिविधियों और अन्य कौशल विकास की जानकारी भी ली। कलेक्टर श्रीमती जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध पोषण सामग्री तथा बच्चों के लिए तैयार की गई पौष्टिक थाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को बेहतर बनाना, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना तथा माताओं, हितग्रहियों, बच्चो के पालकों और समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीडीपीओ श्रीमती श्याम कंवर, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कार्यकर्ता व सहायिका सहित छोटे-छोटे बच्चे, उनके पालक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Latest

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending