ख़बर रायपुर
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि अभिभावक बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें। साथ ही अनावश्यक आवागमन और यात्रा से बचें तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।

प्रशासन द्वारा प्रदेश में बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। सरकार ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और विपरीत मौसम की स्थिति में सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























