Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

Published

on

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले सहित पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के बीच सक्ती शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाए गए कटआउट की बदहाल स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। कटआउट का एक पैर कई दिनों से गायब है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। ऐसे में अभियान की तैयारियों और शहर में लगाए गए प्रचार-प्रसार संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अग्रसेन चौक शहर का प्रमुख और व्यस्ततम स्थल है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसी स्थान पर प्रधानमंत्री का कटआउट लगाया गया है, लेकिन तस्वीर में एक पैर का हिस्सा गायब होने के बावजूद लंबे समय से उसी स्थिति में कटआउट का खड़ा रहना व्यवस्था की अनदेखी को उजागर करता नजर आ रहा है।

एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभियान के प्रचार के लिए लगाए गए प्रधानमंत्री के कटआउट की यह स्थिति स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है।

प्रमुख चौक पर बदहाली, जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल –

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख चौक पर लगाया गया यह कटआउट कई दिनों से क्षतिग्रस्त स्थिति में है, तो इसकी जिम्मेदारी संभालने वाले स्थानीय भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी? वहीं सार्वजनिक स्थल पर लगी इस तस्वीर की स्थिति प्रशासन की निगरानी से भी अब तक बाहर कैसे रही, यह भी सवालों के घेरे में है।

कटआउट की यह बदहाल तस्वीर अब केवल प्रचार सामग्री के रखरखाव का मामला नहीं रह गई है, बल्कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है।

कब बदलेगा कटआउट, कब जागेंगे जिम्मेदार?-

अग्रसेन चौक से रोजाना गुजरने वाले लोगों की नजर इस कटआउट पर पड़ रही है। ऐसे में सवाल सीधा है—प्रधानमंत्री के कटआउट की यह तस्वीर आखिर कब बदलेगी? जिम्मेदार इसकी सुध कब लेंगे? और अभियान के दौरान शहर में लगाए गए ऐसे प्रचारात्मक संसाधनों के रखरखाव की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा?

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending