Connect with us

खबर सक्ती ...

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

Published

on

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध ..

सक्ती, महानदी और बोराई नदी के बढ़ते जलस्तर तथा तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने डभरा क्षेत्र का दौरा कर बैराज, पुल, नदी तट और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलस्तर, नदी के बहाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर-एसपी की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन में डभरा अनुभाग के मांजरखुर्द में महानदी के टापू पर फंसे छह ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनमें दूधनाथ माली, कृष्णा माली, रामशीला माली, बिहारी माली, राजधानी माली एवं महेशराम माली शामिल हैं। प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तीन राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए इंतजाम –

डभरा अनुभाग के चंद्रपुर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 4, 5 सहित अन्य स्थानों पर भी जलभराव से परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनके ठहरने के लिए तीन राहत शिविर बनाए गए हैं। इन शिविरों में भोजन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत शिविरों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुल-रपटों पर आवागमन बंद, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में निगरानी –

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने कुछ सड़कों, पुलों एवं रपटों से आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया है। कलेक्टर-एसपी ने अधिकारियों को प्रभावित पुलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा लोगों को तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से रोकने के निर्देश दिए।

नदी के जलस्तर और बहाव की स्थिति को देखते हुए अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। तटीय एवं पूर्व में जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को संभावित जलभराव और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य टीमें सक्रिय, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित –

प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं। लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जलभराव के कारण संभावित बीमारियों और संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जरूरी उपाय भी किए जा रहे हैं।

कलेक्टर-एसपी ने राजस्व, पुलिस, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। नदी के जलस्तर, पुल-पुलियों और आवागमन वाले मार्गों पर लगातार नजर रखने तथा स्थिति के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनमोहन सिंह, तहसीलदार आशीष पटेल सहित पुलिस, राजस्व, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन की अपील—नदी-पुल और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से रहें दूर –

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल, घाट एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव वाले पानी में सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं। सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए मार्गों एवं स्थानों पर जाने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

जिला प्रशासन के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पुलिस, राजस्व, नगर सेना, जल संसाधन तथा स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अमला राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending