खबर जांजगीर-चांपा ..
आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह ..
जांजगीर-चांपा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र हथनेवरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणजनों से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण तथा बच्चों की बेहतर देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री आशा साव ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित बचपन ही मजबूत समाज की नींव है। बच्चों के समुचित पोषण के साथ गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण परिवारों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, खिलौना वितरण और न्योता भोज के माध्यम से भी बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक शासन की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता पाण्डेय सहित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिनें, महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने के साथ पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























