Connect with us

खबर सक्ती ...

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

Published

on

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक ..

सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान एवं रक्त बैंक के संचालन व सुदृढ़ीकरण सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला शाखा कार्यालय की व्यवस्था, शासकीय भूमि आवंटन की प्रक्रिया तथा जिला अंगदान समिति के गठन को लेकर भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन तोमन साहू ने रेडक्रॉस के माध्यम से मानव सेवा, सहयोग और संवेदना से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन की सहभागिता बढ़ाकर रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों को जिले के अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे जनहितकारी विषयों पर भी चर्चा हुई।

जनसहभागिता से सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बल –

बैठक में समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाने तथा मानवीय सेवा से जुड़े कार्यों को अधिक संगठित एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला शाखा रेडक्रॉस की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री जैन के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के समन्वय से जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को और गति देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक का उद्देश्य जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को मजबूत करना, रक्तदान एवं मानवीय सहायता कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।

बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती श्रीमती जयश्री जैन, वाइस चेयरमैन रक्तदान उपसमिति बालाराम साहू, गिरिश कुर्रे, राज्य प्रबंध समिति सदस्य उत्कर्ष तिवारी, केशव साहू, युगल किशोर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर एस.के. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रितेश सिंह राजपूत, जिला शाखा सचिव डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) कीर्ति बड़ा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

खबर बिलासपुर4 मिनट ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending