खबर सक्ती ...
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से भाजपा कार्यकर्ता सक्ती चिराग अग्रवाल एवं सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों वरिष्ठ संगठन नेताओं को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान चिराग अग्रवाल एवं अभिषेक शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणादायी रहा।

चिराग अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ संगठन नेताओं से हुई मुलाकात और उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता चिराग अग्रवाल एवं सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























