Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

Published

on

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना दिव्यांगजनों के लिए सहारा बन रही है। योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आवागमन और दैनिक कार्यों में सुविधा के साथ आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

नगर पालिका सक्ती के वार्ड क्रमांक-01 निवासी 50 वर्षीय गिरधारी लाल दोनों पैरों से 50 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन सहित रोजमर्रा के कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत उन्हें ट्रायसायकल प्रदान की गई।

ट्रायसायकल मिलने के बाद गिरधारी लाल के लिए आवागमन काफी सुगम हो गया है। अब वे अपने दैनिक कार्यों को पहले की अपेक्षा अधिक आसानी से कर सकेंगे। सहायक उपकरण मिलने से उनमें आत्मनिर्भर बनने और भविष्य में स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का विश्वास भी बढ़ा है।

गिरधारी लाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रायसायकल मिलने से उनके लिए कहीं भी आना-जाना आसान हो गया है। अब वे अपने रोजमर्रा के कार्य आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासन से मिले इस सहायक उपकरण से उन्हें काफी खुशी मिली है और आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का नया हौसला मिला है।

गिरधारी लाल ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर34 मिनट ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending