खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नागरिकों को शासकीय सेवाओं का सरल, सुगम और त्वरित लाभ दिलाने में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील सक्ती के ग्राम रगजा निवासी श्रीमती उत्तरी बाई पति सुकालू राम को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र की सुविधा त्वरित रूप से प्राप्त हुई।
श्रीमती उत्तरी बाई ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके आवेदन का अनुमोदन कर दिया गया। इससे उन्हें निर्धारित समयावधि में आवश्यक आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा मिली।
उत्तरी बाई ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही। केंद्र के कर्मचारियों ने आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया और उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों के समय और श्रम की बचत होने के साथ ही सरकारी सेवाओं की पहुंच भी आमजन तक अधिक सुगम हुई है।
आय प्रमाण पत्र के आवेदन का त्वरित अनुमोदन होने पर श्रीमती उत्तरी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























