खबर सक्ती ...
टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ ,
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली से किया ‘जोश’ टीमों के राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ ..
सक्ती, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘जोश’ टीमों के राष्ट्रीय अभियान का आज शुभारंभ किया। इसका वर्चुअल प्रसारण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से ‘जोश द टीम’ का शुभारंभ किया गया। इस टीम के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आजादी के समय भी टीबी जैसी बीमारी के कारण देश के प्रभावशाली लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे में देश को क्षय रोग मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी है। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं टीम के सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल और समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने भी संबोधित करते हुए जिले के युवाओं, माई भारत वॉलिंटियर्स, एनसीसी, एनएसएस आदि के युवाओं सहित सभी को टी बी मुक्त भारत बनाने के लिए जगरूकता, सहयोग व ऊर्जा के साथ सक्रिय भागीदारी की बात कही। अभियान के सक्ती जिला प्रभारी विकास गबेल ने डिजिटल माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना की जानकारी दी तथा अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान सुनिश्चित करने वाले सरपंचों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अपर कलेक्टर पैंकरा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी को टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने, जागरूकता कार्यक्रमों को गति देने तथा ‘जोश’ टीम के माध्यम से सक्रिय गतिविधियां संचालित करते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव, भोजराम साहू, गोविंद देवांगन, मनोज सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायतों के सरपंच एवं सचिव तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता देवाशीष बैनर्जी द्वारा किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























