Connect with us

खबर सक्ती ...

आयुर्वेदिक उपचार से स्वस्थ हुए शिक्षक मुकेश पटेल, फिर पूरी क्षमता से निभा रहे अध्यापन की जिम्मेदारी ..

Published

on

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार और परामर्श से स्वास्थ्य में हुआ सुधार ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो रहे लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम सकर्री निवासी 36 वर्षीय शिक्षक मुकेश पटेल की कहानी सामने आई है, जिन्हें लीवर संबंधी परेशानी के चलते दैनिक जीवन और अध्यापन कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार और चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस किया और अब पुनः पूरी क्षमता के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

मुकेश पटेल कुछ समय पहले पेट दर्द, भूख नहीं लगने, पेशाब का रंग पीला होने और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याओं से परेशान थे। इन परेशानियों के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित होने लगी थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए उन्होंने शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में संपर्क किया। यहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने उनकी जांच कर पीलिया की जानकारी दी तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराईं। उन्हें खान-पान और जरूरी परहेज के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

मुकेश पटेल के अनुसार, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने और नियमित रूप से औषधियों का सेवन करने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। पेट दर्द, पेशाब के पीले रंग और कमजोरी जैसी परेशानियों से उन्हें राहत मिली। वर्तमान में वे स्वयं को पहले से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं तथा अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी क्षमता के साथ कर रहे हैं।

उन्होंने उपचार और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। मुकेश पटेल ने बताया कि शासकीय आयुर्वेद औषधालय में मिले परामर्श और उपचार के अनुभव से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाएं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसे अनुभवों को सामने लाने का उद्देश्य आमजन को शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देना और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है।

Latest

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब जब्त ..

जैजैपुर के हरदी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी चंद्रभूषण बंजारे को किया गिरफ्तार; भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से स्वस्थ हुए शिक्षक मुकेश पटेल, फिर पूरी क्षमता से निभा रहे अध्यापन की जिम्मेदारी ..

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार और परामर्श से स्वास्थ्य में हुआ सुधार .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, 12 चालान काटे ..

चंद्रपुर में संयुक्त टीम की कार्रवाई, स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

बडी खबर: जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की पहल रंग लाई, 21 आजीवन कारावास के कैदियों को मिली रिहाई ..

अच्छे आचरण और अनुशासन ने खोले घर लौटने के रास्ते , 14 साल से अधिक समय जेल में बिताने के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बगिया से मुख्यमंत्री तक का सफर: साय ने युवाओं से साझा किए संघर्ष के अनुभव ..

युवाओं के हाथों में विकसित छत्तीसगढ़ की कमान, जनसेवा को बनाया लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय , निवेश, तकनीक और रोजगार पर...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न ..

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending