Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

Published

on

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश ..

सक्ती, जिले में निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं और निर्धारित मानकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण अभियान जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल ने डभरा एवं मालखरौदा विकासखंड के विभिन्न निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के उपचार की व्यवस्था तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित मानकों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण दल ने डभरा क्षेत्र के लक्ष्मी केयर हॉस्पिटल, ओजस हॉस्पिटल, पार्थ क्लिनिक, डॉ. मनोज डनसेना क्लिनिक एवं हरि मेडी सेंटर सहित घोघरी स्थित आस्था हॉस्पिटल और मालखरौदा के मिशन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर का भी जायजा लिया गया।

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के निर्देश –

निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मरीज को उचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी, उपचार की प्रक्रिया तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में सही चिकित्सकीय सलाह एवं जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।

आयुष्मान योजना में अनियमितता पर होगी कार्रवाई –

जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सेवाएं देने वाले निजी चिकित्सालयों को योजना के प्रावधानों का पारदर्शी तरीके से पालन करने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को योजना का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

अस्पताल संचालकों को स्पष्ट किया गया कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराना है। इसलिए किसी भी पात्र मरीज को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। योजना के नियमों के विपरीत गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण अभियान –

स्वास्थ्य विभाग ने निजी चिकित्सालयों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और शासकीय योजनाओं का नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार जिले में निजी अस्पतालों की जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

खबर कोरबा23 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending