खबर सक्ती ...
सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता ,
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान, युवाओं को करियर मार्गदर्शन पुस्तकों का वितरण ..
सक्ती, विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सक्ती में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं को संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उनसे ऊपर उठकर आगे बढ़ने का प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को पहचानने, लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा युवाओं को करियर मार्गदर्शन संबंधी पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा और नागरिक उपस्थित रहे।

संघर्ष, मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी –
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता देश एवं प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक युवा और बच्चे की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं, लेकिन चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के माध्यम से ही अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए आगे बढ़ने की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपने संस्कार, परंपरा, परिवार, गांव और विरासत से जुड़े रहते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से करें उपयोग –

अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए युवाओं को इनके सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक सीखने, नई जानकारियां हासिल करने, नवाचार करने और अपनी प्रतिभा को आगे लाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। युवाओं को अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए शिक्षा, खेल तथा कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
युवाओं से सीधा संवाद, सुझावों पर हुई चर्चा –

कार्यक्रम के दौरान युवा आयोग अध्यक्ष ने युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी रुचियों, समस्याओं, चुनौतियों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, नवाचार और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए गए। इस संवाद के माध्यम से युवाओं की जरूरतों और उनकी अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया गया। साथ ही, युवाओं को करियर मार्गदर्शन संबंधी पुस्तकों का वितरण कर भविष्य की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान –


‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के साथ अपने खेल में निरंतर सुधार करने तथा जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ना, उनकी प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















