खबर सक्ती ...
रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर ..
सक्ती, रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) को लेकर कृषि अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आगामी रबी सीजन की कार्ययोजना तैयार करने के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा भी की गई।
उप संचालक कृषि कार्यालय सक्ती में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए। अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती कृतराज ने अधिकारियों-कर्मचारियों को एफएफएस प्रणाली की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले को तैयार करना है, ताकि रबी सीजन में किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खेती के रकबे और फसल के आधार पर मिलेगा उर्वरक –

नवीन एफएफएस प्रणाली के तहत रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को उनकी खेती के रकबे और बोई जाने वाली फसल के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य किसानों को सही समय पर उचित मूल्य में उर्वरक उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और वितरण में अनियमितताओं को रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में विभाग का जोर नई प्रणाली को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर है। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निजी कृषि केंद्र संचालकों और किसानों को भी एफएफएस प्रणाली की तकनीकी जानकारी देना आवश्यक बताया गया, ताकि नई व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक पहुंच सके।
ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन को प्रोत्साहन –

प्रशिक्षण के साथ आयोजित रबी वर्ष 2026-27 की तैयारी एवं विभागीय समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के समस्त मैदानी अमले को आगामी सीजन की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा राइस फेलो एरिया में दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत यूनिफाइड फार्मर पोर्टल पर किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मैदानी स्तर पर कार्य करने के लिए कहा गया।
कृषि विभाग की इन तैयारियों का उद्देश्य आगामी रबी सीजन में उर्वरक वितरण को व्यवस्थित बनाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















