Connect with us

खबर सक्ती ...

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

Published

on

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य ..

सक्ती, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी कराना और पंजीयन संबंधी विवरणों को आधार कार्ड के अनुरूप अपडेट रखना जरूरी हो गया है। पंजीयन अभिलेखों में नाम, जन्मतिथि या अन्य व्यक्तिगत जानकारी आधार कार्ड में दर्ज विवरण से अलग होने पर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए जिले की ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर ई-केवाईसी एवं पंजीयन विवरणों में सुधार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को अपने पंजीयन की जानकारी का आधार कार्ड से मिलान कराना होगा। यदि पंजीयन कार्ड में नाम की वर्तनी, जन्मतिथि अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण में अंतर है, तो श्रमिकों को नियमानुसार आवश्यक संशोधन कराकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पंचायतों में मिलेगी सुविधा, भटकने की जरूरत नहीं –

श्रमिकों को ई-केवाईसी कराने और पंजीयन में सुधार के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रम विभाग के श्रम संसाधन केंद्रों के कर्मचारी और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक उपस्थित रहेंगे। श्रमिक निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे तथा पंजीयन में त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन कार्ड साथ लाना जरूरी –

शिविर में पहुंचने वाले श्रमिक अपने साथ आधार कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड अथवा पंजीयन क्रमांक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं। पंजीयन में दर्ज नाम और जन्मतिथि का आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी से मिलान कराना विशेष रूप से जरूरी है। विवरणों में अंतर पाए जाने पर नियमानुसार संशोधन कराया जा सकता है।

सही जानकारी से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ –

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए पंजीयन संबंधी विवरणों का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। आधार कार्ड और पंजीयन अभिलेखों में जानकारी अलग-अलग होने से पहचान सत्यापन, योजना के आवेदन तथा हितलाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए पंजीकृत श्रमिक समय रहते ई-केवाईसी कराएं और अपने दस्तावेजों में दर्ज जानकारी की जांच अवश्य कर लें।

ई-केवाईसी, पंजीयन विवरणों में सुधार और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए श्रमिक श्रम विभाग के ‘श्रमेव जयते’ पोर्टल, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, कार्यालय श्रम पदाधिकारी सक्ती, जनपद पंचायतों के श्रम संसाधन केंद्रों तथा नजदीकी च्वाइस सेंटर या लोक सेवा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending