Connect with us

खबर सक्ती ...

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

Published

on

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल ..

सक्ती, जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खुटादहरा में जिला पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। नवीन मद के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा 3 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। भवन के तैयार होने से ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन, निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जिला पंचायत भवन ग्रामीण विकास गतिविधियों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां से वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की समीक्षा में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण से जुड़े कार्यों के बेहतर संचालन, निगरानी और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं –

नवनिर्मित भवन में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कक्ष तथा जिला पंचायत सदस्यों की बैठकों के लिए सुविधायुक्त कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा, महत्वपूर्ण निर्णय लेने और जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा के लिए बड़े मीटिंग हॉल की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एक ही स्थान पर बैठक कर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सुविधा होगी।

फरवरी 2027 तक भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य –

निर्माण एजेंसी के अनुसार, वर्तमान में भवन के जमीन तल की छत ढलाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। नवंबर 2026 तक जमीन तल का कार्य पूर्ण करने तथा फरवरी 2027 तक संपूर्ण भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला पंचायत भवन का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन और प्रशासनिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, विभागीय समन्वय और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जारी विकास कार्यों की कड़ी में यह भवन ग्रामीण विकास और जनसेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending