Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

Published

on

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शक्तिकुंज सक्ती केंद्र में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी का आयोजन किया जा रहा है। नया बस स्टैंड के सामने, बाराद्वार रोड स्थित केंद्र में 14 अक्टूबर से प्रारंभ हुई यह झांकी 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुली रहेगी। झांकी के शुभारंभ अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचे और मां अम्बे की आरती तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्र संचालिका बीके तुलसी बहन ने कराया चैतन्य देवियों का दर्शन –

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शक्तिकुंज सक्ती केंद्र की संचालिका बीके तुलसी बहन ने उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को चैतन्य झांकी में विराजित मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के स्वरूपों का अवलोकन कराया। उन्होंने देवियों के आध्यात्मिक महत्व और उनके स्वरूपों से मिलने वाली प्रेरणा के बारे में जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। आयोजन के दौरान केंद्र की ओर से सभी उपस्थित लोगों को भोग एवं मिष्ठान्न प्रसाद वितरित किया गया।

योग से परमात्मा शिव का स्मरण कर की शांति की अनुभूति –

झांकी दर्शन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने केंद्र के योग कक्ष में पहुंचकर दो मिनट तक परमात्मा शिव का स्मरण किया और योग के माध्यम से शांति एवं आत्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस गतिविधि के जरिए लोगों को कुछ समय स्वयं के लिए निकालने, मन को एकाग्र करने और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर बीके मधु बहन, बीके कांति बहन, बीके शकुंतला बहन, बीके पुष्पलता बहन, बीके विमल भाई, बीके राजेश भाई, बीके राजा भाई, बीके नरेश भाई सहित केंद्र के सहयोगी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 मिनट ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending