Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

Published

on

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित ..

सक्ती, जिले के विकासखंड सक्ती की ग्राम पंचायत सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान रिक्त होने पर इच्छुक संस्थाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित शर्तों के अधीन दिनांक 16 नवम्बर 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु अधिकृत संस्थाओं में ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य सहकारी समितियां शामिल हैं। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन की स्थिति में ग्राम पंचायत को दुकान का संचालन स्वयं करना होगा। किसी निजी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत को आवंटित उचित मूल्य की दुकान का संचालन ग्रामसभा द्वारा नामांकित एक समिति के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सरपंच, सचिव, पंच, एक प्राथमिकता राशनकार्डधारी तथा एक अंत्योदय राशनकार्डधारी शामिल होंगे। समिति में कम से कम दो महिला सदस्य होना अनिवार्य है। ग्राम पंचायत द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता के रूप में किसी स्थानीय शिक्षित एवं बेरोजगार व्यक्ति को ग्रामसभा के अनुमोदन पर नियुक्त किया जा सकता है।

महिला स्व-सहायता समूह के लिए निर्धारित शर्तें –

महिला स्व-सहायता समूह का पंजीयन होना अनिवार्य है। समूह का पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त होने की तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व का होना चाहिए तथा उसे सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से संबंधित सभी कार्य तथा खाद्यान्न की प्राप्ति एवं वितरण समूह की महिला सदस्यों द्वारा स्वयं किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में पुरुषों से कार्य नहीं कराया जाएगा।

सहकारी समितियों के लिए निर्धारित शर्तें –

सहकारी समिति का पंजीयन होना अनिवार्य है। समिति का पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त होने की तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व का होना चाहिए तथा उसे सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। उचित मूल्य दुकान संचालन की इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करेगी। आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक संस्था आवेदन पत्र पूर्णतः भरकर उसमें वर्णित दस्तावेजों को संलग्न कर आवेदन पत्र सहित दस्तावेज कार्यालयीन अवधि में इस कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती में जमा कर सकती है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटित होने की स्थिति में संचालनकर्ता एजेंसी को शासन द्वारा जारी समस्त नियम एवं निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

Latest

ख़बर रायपुर5 मिनट ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..23 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..24 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending