खबर सक्ती ...
चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी ..
सक्ती, जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत चंद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी गया करीब एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्र में चोरी, नकबजनी, जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान 11 नवंबर 2026 को प्रार्थी ने थाना चंद्रपुर पहुंचकर लोहे का छड़ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 128/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों के संबंध में जानकारी जुटाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान चोरी गया एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –

(1) संजय सारथी उर्फ नाना सारथी (32 वर्ष), पिता मन्नूलाल सारथी, निवासी सारथीपारा चंद्रपुर।
(2) सुंदरमणि यादव (36 वर्ष), पिता बरतराम यादव, निवासी सारथीपारा चंद्रपुर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। चंद्रपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















