Connect with us

ख़बर रायपुर

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

Published

on

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा ,

ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी लाने कहा ,

आर.टी.ओ. और एस.पी. कार्यालयों के साथ मिलकर ब्लैक-स्पॉट्स तत्परता से दूर करने के दिए निर्देश ..

रायपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज तीन अलग-अलग बैठकें लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में बस्तर संभाग में आर.आर.पी. और आर.सी.पी.एल.डब्ल्यू.ई.ए. के तहत निर्माणाधीन सड़कों व पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कार्यों में प्रगति नहीं लाने वाले और हीला-हवाला करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन निरस्त करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने सड़कों पर ब्लैक-स्पॉट्स को दूर करने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने आर.टी.ओ. और एस.पी. कार्यालयों से समन्वय कर ब्लैक-स्पॉट्स दूर करने आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने इसके लिए तत्परता से काम कर सड़कों पर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.आई.आर.एफ. और नाबार्ड से सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में विद्युत एवं यांत्रिकी परिक्षेत्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री और अप्लाइंसेस (appliances) उपयोग करने को कहा। उन्होंने उपकरणों, भवनों एवं परिसंपत्तियों का किफायती रखरखाव सुनिश्चित करते हुए मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों के लिए ठेकेदारों को भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के सभी बिलों का भुगतान दिसम्बर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित भुगतानों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने सभी परिक्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों, विद्युत/यांत्रिकी और सेतु बंध के मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर भवनों, सड़कों एवं पुलों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए कार्यों की निविदा प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे कार्यों जिनकी निविदा स्वीकृत हो गई हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को जल्द जारी करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और मुआवजा प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जून-2027 के पहले मरम्मत किए जा सकने वाले सड़कों की सूची बनाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग कर उन्हें नियमित भुगतान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता से लेकर उप अभियंता तक की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों और नए बजट की तैयारियों की भी समीक्षा की।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, सीजीआरआईडीसीएल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय और उप सचिव श्रीमती अंशिका पाण्डेय सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत एवं यांत्रिकी परिक्षेत्र के कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Latest

ख़बर रायपुर29 सेकंड ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending