खबर सक्ती ...
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना ,
लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती का लिया संकल्प ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होकर अभियान के समर्थन में नारे लगाए। रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची, जहां सभा स्थल पर समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक निर्मल सिंहा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा, कोरबा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, प्रीतम सिंह गबेल एवं रामावतार अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे।
जनता का जनमत ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : गुरु खुशवंत साहेब –
मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के साथ गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता का जनमत ही सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसकी नीतियों, विचारधारा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में होती है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादाओं को प्राथमिकता देना सभी की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप –
सांसद कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोकतंत्र को कमजोर करने के अनेक प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करते हुए कहा कि घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करना भारत निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से पलायन कर चुके लोगों, दोहरे नामों तथा अवैध रूप से दर्ज नामों की पहचान कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना है।

वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह हार का ठीकरा किसी न किसी संवैधानिक संस्था या चुनावी प्रक्रिया पर फोड़ने लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर भी कांग्रेस को आपत्ति है।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी –
जनसभा में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी नेतराम चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, दीपक अग्रवाल, प्रमोद गबेल, अरुण शर्मा, रामनरेश यादव, धनेश्वरी साहू, मोहन कुमारी साहू, कमल पटेल, गगन जयपुरिया, धर्मेंद्र सिंह, कवि वर्मा, प्रेम पटेल, उमा राठौर, कीर्तन चंद्रा, आशा साव, आयुष शर्मा, केशव चंद्रा, मनहरण राठौर, भारत यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल, लोकेश साहू, गेंदराम मनहर, पहलवान दास, अभिषेक शर्मा, दिनेश बरेठ, घनश्याम, जगदीश चंद्रा एवं जीवेंद्र गबेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला भाजपा ने विशाल रैली एवं जनसभा को सफल बनाने के लिए जिलेभर से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















