Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

Published

on

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश ,

प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं पालकों के प्रति जताया आभार ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आज आनंद मेले का उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी, कौशल सिंह राज, संतोष श्रीवास, रवि कुमार सोनी, प्राचार्य चूड़ामणि साहू एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में मां भारती, मां सरस्वती, ब्रह्मांड के प्रतीक ॐ तथा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने आनंद मेले के आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने भैया-बहनों को अर्थ उपार्जन, वस्तुओं के विनिमय, लेन-देन तथा आर्थिक गतिविधियों की उपयोगिता के बारे में समझाया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके संघर्ष, साहस, देशभक्ति और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

आनंद मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावक बंधु-भगिनियों ने उत्साहपूर्वक मेले में सहभागिता करते हुए बच्चों के बनाए व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी मेहनत एवं रचनात्मकता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस आयोजन ने बच्चों को आत्मनिर्भरता, सहयोग, प्रबंधन और व्यवहारिक जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अतिथियों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। आनंद मेले ने शिक्षा के साथ व्यवहारिक अनुभव और संस्कारों को जोड़ने का सार्थक संदेश दिया।

Latest

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending