खबर सक्ती ...
सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने का भी लगाया आरोप ..
सक्ती, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक 01 में नगर स्तरीय जनचौपाल का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस जनचौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश में वोट चोरी जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान नहीं कराया जाएगा, तब तक निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना मुश्किल है। उन्होंने ईवीएम से होने वाले मतदान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग को प्रभावित कर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की गतिविधियों की पोल खुलने लगी तो निर्वाचन आयोग को कार्रवाई से संरक्षण देने वाला कानून बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कहीं हिंदू को हिंदू से तो कहीं हिंदू को मुस्लिम से लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे गरीब एवं आदिवासी वर्ग के लोगों के नाम भी मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जाने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने आम नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, गिरधर जायसवाल, नितेश गबेल एवं अलका जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरूकता को जरूरी बताया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, बंटी धंजल, पिंटू ठाकुर, विजया जायसवाल, पूर्व पार्षद चांदनी सहीस, संतोष सोनी लाला, समेलाल गबेल, मेनका जायसवाल, सम्सतमरेज खान, कालू रघुनाथ, हरीश अग्रवाल, रुखसाना खान, कलावती सांडे, भुरु अग्रवाल, साजिद खान, सागर सहिस, पार्षद प्रेम प्रधान, विजय बहादुर, श्याम कुमार सोनी, चंद्र कुमार सोनी, नारायण गबेल, प्रेम कुमार राठौर, सत्यम कसेर, चंद्र कुमार देवांगन, पुष्कर दुबे, सुभाष देवांगन, रवि देवांगन, रविंद्र राठौर, विशाल जांगड़े, रथ राम पटेल अधिवक्ता, मनोज जायसवाल, देवेंद्र राठौर, देवेंद्र गोयल, महादेव सहिस, राजू सिंह एवं अश्वनी देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश रोशन महंत ने किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















