खबर सक्ती ...
महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा ..
सक्ती, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चंद्रपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम पुजेरीपाली में कार्रवाई करते हुए एक युवक को महुआ शराब और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 8 लीटर 60 एमएल शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,860 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 14 नवंबर को चंद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुजेरीपाली निवासी बृजेश सिदार (27 वर्ष), पिता अभय राम सिदार, अवैध रूप से शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर महुआ शराब तथा 180 एमएल की कुल 17 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 60 एमएल और कीमत 1,860 रुपये आंकी गई।

पुलिस ने आरोपी बृजेश सिदार के विरुद्ध थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 129/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
चंद्रपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों और शराब कोचियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















