खबर सक्ती ...
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर ,
जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले- संगठित समाज ही विकास की मजबूत नींव ..
सक्ती, कलार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के अवसर पर कलार समाज सक्ती द्वारा तुर्रीधाम स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आराध्य देव का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलार समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के ऐतिहासिक और गौरवशाली व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उन्होंने अपने अद्भुत पराक्रम और शासन क्षमता से लगभग 1600 वर्षों तक राज किया। आज भी देश के विभिन्न स्थानों पर उनके शासनकाल से जुड़े ऐतिहासिक अवशेष और धरोहरें विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि जांजगीर का ऐतिहासिक संबंध हैहयवंशी राजा जाजल्लदेव से रहा है, वहीं रतनपुर हैहयवंशी राजाओं की राजधानी रही है। समाज के अनेक शोधकर्ताओं ने सरगुजा से बस्तर तक हैहयवंशी राजवंश के विशाल साम्राज्य के प्रमाण प्रस्तुत किए हैं।

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि कलार समाज देशभर में विभिन्न उपनामों और सरनेम के साथ बड़ी संख्या में निवास करता है। अब समाज में लगातार बढ़ रही जागरूकता और एकजुटता के कारण लोग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी इससे परिचित कराना चाहिए।
इस अवसर पर कलार समाज परिक्षेत्र सक्ती के अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल ने कहा कि कलार समाज एक संगठित, जागरूक और सेवाभावी समाज है, जो हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कलार समाज का वृहद आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले और प्रदेशभर के समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान सहस्त्रबाहु का एकमात्र मंदिर तुर्रीधाम में समाज के लोगों के सहयोग से निर्मित हुआ है, जो पूरे समाज के लिए गौरव और आस्था का केंद्र है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ जायसवाल, ब्लॉक कलार महासभा अध्यक्ष हेमंत डडसेना, सक्ती नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, हीराधर जायसवाल, रूपेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, रामलाल जायसवाल, रामकुमार डडसेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















