Connect with us

खबर सक्ती ...

हम परस्पर सौहाद्र के साथ उत्सव मनाएं : ए एस पी गायत्री सिंह ..

Published

on

अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती एवम् जश्न ए ईद मनाने नगर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न ..

सक्ती, शनिवार 21 अप्रैल 2023 को नगर में शांति समिति की बैठक अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती व ईद पर्व के पूर्व संध्या पर आरक्षी केंद्र सक्ती में ए एस पी गायत्री सिंह एवं तहसीलदार सक्ती मनमोहन प्रताप सिंह की उपस्थिति में नगर निरीक्षक प्रवीण राजपूत के द्वारा आयोजित की गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक प्रबुद्ध जन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।
परशुराम जयंती के आयोजक सर्व ब्राम्हण समाज ने बताया कि सुबह परशुराम चौक में भगवान परशुराम जी की पूजन की जाएगी पश्चात शोभा यात्रा शाम 7बजे परशुराम चौक से नवधा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए गौरव पथ, हॉस्पिटल चौक, बुधवारी बाजार, गुरुद्वारा भवन, श्री राम मंदिर होते हुए पुनः परशुराम चौक में शोभा यात्रा का समापन होगा। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ईद पर सुबह कंचनपुर स्थित ईदगाह में इबादत के बाद ईद मिलन का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सबको पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए परस्पर सद्भाव के साथ आनंद लेने का आग्रह किया गया। शांति समिति की बैठक में अधिवक्ता चितरंजय पटेल, गिरधर जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, पिंटू ठाकुर, ललित साहू व मीडिया से राजीव लोचन, तपेश शर्मा, कन्हैया गोयल, अजय अग्रवाल, रामनारायण गौतम, रामनरेश यादव, मनीष कथूरिया की गरीमामय उपस्थिति रही। साथ ही ब्राम्हण समाज से राजेश बाबा, दिगंबर चौबे तो वहीं मुस्लिम समाज के महबूब भाई आदि लोग हाजिर रहे। शांति समिति के सभी सदस्यों ने 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती व ईद को मिल जुल कर और सदभाव के साथ मनाने का निश्चय किया। इस बैठक में समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन अधिकारीगण सहित मीडिया के लोग उपस्थित थे ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending