Connect with us

खबर सक्ती ...

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने पेश की आपसी भाईचारे की मिशाल ..

Published

on

ईद के मौके पर सामाजिक बंधुओं को शरबत, आइसक्रीम जलपान करा कर दी ईद की बधाई ,

एसडीओ पुलिस तस्लीम आरिफ ने कहा- सक्ती में भाईचारा को देख होती है प्रसन्नता ..

सक्ती, नगर में दशको से हिंदू-मुस्लिम एवं सर्व धर्म के प्रति भाईचारे की मिशाल रही है, तथा समय-समय पर जहां अलग-अलग धर्म-संप्रदाय के पर्वों के दौरान सामाजिक बंधुओं द्वारा एक कदम आगे बढ़कर अन्य धर्म- संप्रदाय के लोगों का स्वागत करते नजर आते हैं, तो वहीं आज 22 अप्रैल को भी ईद- उल- फितर के पुनीत पर्व पर नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्यामसुंदर अग्रवाल ने आपसी भाईचारे की एक बड़ी मिशाल पेश की, नगर के कोरबा रोड में स्थित ईदगाह में जहां लगभग एक हजार की संख्या में मुस्लिम समाज के बंधुओं ने सुबह ईद- उल- फितर के मौके पर अपनी धार्मिक परंपरा के अनुरूप नमाज अदा की तो वही इस अवसर पर सक्ती नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के बंधु मौजूद थे, तथा ईद पर्व को लेकर जहां उत्साह था तो वहीं नगरपालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर अग्रवाल ने आपसी भाईचारे की एक अटूट मिसाल पेश करते हुए सभी मुस्लिम समाज के बंधुओं को ठंडा शरबत, पेयजल, आइसक्रीम एवं जलपान कराया।

इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल बिहारी, श्री किशन अग्रवाल (लीला), पुष्कर सिंघल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे, इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों के चरण स्पर्श कर गले मिलकर उन्हें ईद की बधाईयां दी, तो वही नवयुवकों को भी ईद के पर्व की बधाई दी, इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ महबूब भाई भी प्रमुख रूप से मौजूद थे, तथा सक्ती अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ ने भी नमाज अदा की, तथा इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने भी मुस्लिम समाज के बंधुओं को ईद पर्व की बधाईयां एक दूसरे को गले लगा कर दी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर हमेशा से ही आपसी भाईचारा के लिए जाना जाता है, यहां सभी धर्म- संप्रदाय के लोगों का स्वागत किया जाता है, किसी के मन में किसी भी धर्म संप्रदाय को लेकर कोई ईर्ष्या द्वेष की भावना कभी नहीं रही है, तथा आगे भी हम मां महामाई दाई से यही कामना करते हैं, कि हमारा सक्ती नगर सहित पूरे जिला मे आपसी भाईचारे को लेकर सदैव पूरे देश में एक मिशाल बनाए रखें एवं ईद के पावन अवसर पर मैं पूरे सामाजिक बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि आज मुस्लिम समाज के लोग के द्वारा इतनी संख्या में एकत्रित होकर अपने धर्म के प्रति आस्था व्यक्त कर रहे हैं तथा धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

इस मौके पर अधिवक्ता गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर ने कहा कि ईद का यह पुनीत पर्व मुस्लिम समाज बंधुओं के लिए एक बड़ा पर्व है, तथा विगत दिनों से चले आ रहे रमजान के बाद आज ईद की नमाज अदा की जा रही है, वही इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ ने भी सभी को ईद के पावन पर्व की बधाई दी एवं कहा कि आप सभी का आपसी भाईचारा ही मुस्लिम समाज के लिए भी एक प्रोत्साहन देने वाला है, हम सभी इसी भाईचारे के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें, वही मुस्लिम समाज के प्रमुख महबूब भाई ने भी कहा कि सक्ती में सदैव हिंदू- मुस्लिम- सिख- ईसाई एक साथ पूरे भाईचारे के साथ सभी कार्यक्रमों में सहभागीता करते हैं, यह हम सभी के लिए खुशी का अवसर है वही सक्ती में आज 22 अप्रैल को ईद के मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है उसके लिए मैं मुस्लिम समाज की ओर से उनका शुक्रिया अदा करता हूं ।

आपको बता दें की सक्ती नगर के कोरबा रोड में बंधवा के नीचे नमाज स्थल पर पुलिस भी तैनात थी तथा ईद पर्व को लेकर सामाजिक बंधु भी काफी संख्या में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे हुए थे। पूरे ईदगाह परिसर को फूलो से आकर्षक सजावट की गई थी, तथा ईदगाह के बगल में निवासरत मुस्लिम समाज के बंधुओं ने भी सभी को ईद के मौके पर सेवइयां खिलाकर भी बधाई दी, तथा ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के नवयुवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ ईद का पर्व मनाया, इस मौके पर कांग्रेस नेता तनवीर अहमद (सोनू) कुरेशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरेशी, मोहम्मद असलम खान, मोहम्मद अनीस अरमान, पप्पू खान भाचा, मोहम्मद इब्राहिम खान, मोहम्मद कलीम, अधिवक्ता शकील मोहम्मद, अनवर खान, पूर्व पार्षद मजीद खान सहित उपस्थित समाज के लोगों ने ईद के पावन पर्व पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की इस पहल पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending