Connect with us

ख़बर रायपुर

प्राचार्य पदोन्नति के लिए प्रदेश के नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की मई महीने में राजधानी रायपुर में होगी राज्य स्तरीय महापंचायत ..

Published

on

स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने प्रदेश के हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक हुए लामबंद ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक लामबंद होकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के आह्वान पर मई महीने के द्वितीय सप्ताह में राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठकों की महापंचायत” (State Level Lecturers- Head Master’s Meet-2023) का शांतिपूर्ण आयोजन कर रहें हैं। दिनाँक 23 अप्रैल को बिलासपुर तथा 24 अप्रैल को रायपुर में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” की संपन्न हुई बैठक में मई माह के द्वितीय सप्ताह की किसी निश्चित तिथि में प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों का प्राचार्य पदोन्नति के लिए अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए “नियमित व्याख्याता/प्रधान पाठकों का राज्य स्तरीय महापंचायत/अधिवेशन” (State Level Lecturers – Head Master’s Meet-2023) कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैं।

इस संबंध में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विगत 11 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के 3266 शासकीय हाई स्कूल- हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। इन हज़ारों स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि नियमित व्याख्याता-प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय महापंचायत ( State Level Lecturer’s- Head Master’s Meet-2023) में प्रदेश के सभी ज़िले से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सम्मिलित होकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेंगे तथा शासन से नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत में “एक सूत्रीय प्राचार्य पदोन्नति का प्रस्ताव” पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रेषित करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए आयोजित किए जा रहें “राज्य स्तरीय महापंचायत/अधिवेशन में उपस्थित होने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्रदेश के समस्त नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों से आह्वान किया गया हैं।

राज्य स्तरीय व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की महापंचायत/अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारी- आकाश राय प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, जी आर चन्द्रा प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, अरुण कुमार तिवारी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य कर्मचारी संघ, कमल कुमार खूँटे संभागीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस बिलासपुर, दिनेश कुमार कोचर प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस, सर्वेश सोनी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन कोरबा, हबेल सिंह अघरिया जिला सचिव छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कोरबा, विश्वनाथ सिंह परिहार जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जांजगीर-चाम्पा, वीरेंद्र पांडेय संभागीय महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन कोरबा, वेद प्रकाश शुक्ला बिलासपुर, सौरभ जकारिया जिला संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन कोरबा, प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के सदस्य बलदाऊ कोसले गरियाबंद, अशोक चौहान सक्ती, अखिलेश त्रिपाठी बस्तर, श्रीमती पुष्पा पटेल दुर्ग, कामता प्रसाद सिन्हा राजनांदगांव, के राजेश्वर दयाल गौरेला पेंड्रा मरवाही, आर सी जांगड़े, डी आर वस्त्रकार, आलोक कुमार भट्टाचार्य सूरजपुर, दिनेश कुमार कश्यप, प्रदीप कुमार पात्रे, एस के चिंचोलकर बिलासपुर, नामेंद्र श्रीवास्तव, गोरेलाल उरांव, एस के मालया, संतोष कुमार महादेवा, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश कोंडागांव, प्रदीप सेन कांकेर, डोमन लाल डहरिया रायपुर, निकेश शर्मा रायपुर, हीना कश्यप कोंडागांव, सहदेव सिंह सुकमा सहित अन्य व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों ने अपना पूर्ण समर्थन दिए हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के तत्वाधान में स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए “नियमित व्याख्याता/प्रधान पाठकों का राज्य स्तरीय महापंचायत/अधिवेशन (State Level Lecturer’s/Head Master’s Meet-2023) को राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending