Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री शामिल हुए साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में ..

Published

on

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,

57 लाख के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया ,

पाटन में सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपए और गातापार में तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा ..

रायपुर, 22 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम गातापार में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह, भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव और भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 16 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने पाटन में साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपए और गातापार तलाब सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। साहू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1007 दीप का प्रज्वलन कर माँ कर्मा देवी की महाआरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। सामाजिक जागरूकता और संगठन शक्ति की बदौलत यह समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 20 वर्षों से साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, यह उनकी प्रगतिशीलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजीम माघी पुन्नी मेला के लिए राजीम में 55 एकड़ जमीन आबंटित की गई है, जहां पहुंच मार्ग बनाने से लेकर साधु व संत जनों के लिए धर्मशाला का निर्माण, डोम का निर्माण व अन्य निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने समाज के पदाधिकारियों को प्रत्येक निर्णय सामाजिक हित में लेने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 57 लाख के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। लोकार्पित कार्यों में गातापार में 25 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी, 6.50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन, 3.50 लाख रूपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय, 3 लाख रूपए की लागत से रंगमंच, 2 लाख रूपए की लागत से कर्मा भवन का जीर्णाेद्धार, उमरपोटी में 2 लाख रूपए की लागत से रंगमंच, 10 लाख रूपए की लागत से शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोडाउन और 5 लाख रूपए की लागत से शीतला मंदिर प्रांगण में जीर्णोंद्धार कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा10 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending