ख़बर रायपुर
बडी खबर: छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल: कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू ..

अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को दिलाई गई 42 हजार 960 रुपए की बकाया मजदूरी ,
श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई सुनिश्चित, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रशासन की त्वरित पहल से कर्नाटक के बेलगावी जिले में मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण फंसे छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। प्रशासन के प्रभावी हस्तक्षेप एवं अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को उनकी संपूर्ण बकाया मजदूरी 42 हजार 960 रुपए का भुगतान भी कराया गया।

मोहला थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के 21 एवं महाराष्ट्र के 4 श्रमिक कर्नाटक के बेलगावी जिले के कित्तूर तालुका में गन्ना कटाई के लिए गए थे। कार्य पूर्ण करने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं होने से श्रमिक वहां फंस गए थे। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए।
विशेष रेस्क्यू दल भेजकर श्रमिकों को दिलाई बकाया मजदूरी –
जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष अंतर्राज्यीय रेस्क्यू दल गठित कर कर्नाटक रवाना किया गया। रेस्क्यू दल ने 27 नवंबर को बेलगावी जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से कित्तूर तालुका के ग्राम शिवनूर में पहुंचकर सभी 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने संबंधित खेत मालिक से श्रमिकों के कार्य दिवसों की गणना के आधार पर कित्तूर पुलिस थाना परिसर में ही संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान कराया।
सुरक्षित लौटे श्रमिकों का किया गया आत्मीय स्वागत –

कर्नाटक से सकुशल मोहला पहुंचे श्रमिकों का अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने आत्मीय स्वागत कर उनका हालचाल जाना। श्रमिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी एवं बकाया मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के जिला प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय से संचालित यह अभियान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















