Connect with us

खबर सक्ती ...

50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी ..

Published

on

स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ कल्पना राठौर के कुशल मार्गदर्शन से सक्ती के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में महिला संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है विस्तार ,

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा “सर्व सक्ती” अभियान चलाकर ग्रामों में स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर दी जा रही है जानकारी ..

सक्ती, नगर मे स्थित 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में सफल सिजेरियन ऑपरेशन से जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगिया निवासी गर्भवती माता प्रसव जांच में जुड़वा बच्चों का होना पाया गया जिसके उपरांत गर्भवती माता को सतत निगरानी में रख उनका स्वास्थ्य जांच किया जा रहा था। प्रसव पूर्व उन्हें 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर कल्पना राठौर, निश्चेतना विषेशज्ञ डॉ अशोक सिदार, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ आर बंजारे के साथ नरसिंग सिस्टर श्रीमती कमलेश चंद्रा, स्टाफ नर्स श्रीमती किरण चौहान, पुष्पा यादव, वृंदा बरेट, कीर्तन दास महंत के सहयोग से सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर जुड़वा बच्चों का डिलिवरी कराया पहला बच्चा 2.2 kg वजन की कन्या और दूसरा 3.2 kg वजन का पुरुष बच्चा डिलीवर कराया गया। जब से 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल सक्ती मे स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ कल्पना राठौर ने पदभार संभाला है। तबसे उनके कुशल मार्गदर्शन से सक्ती के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में महिला संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। अब सक्ती के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल मे गर्भवती माताओं को अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व प्रसव की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है।

आपको बता दें नवीन जिला सक्ती के प्रथम सीएमएचओ डॉक्टर सूरज सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में सक्ती जिले में “सर्व सक्ती” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के ग्रामों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर आम जनों को मिलने वाली स्वास्थ्य समंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। तथा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सीएमएचओ डॉक्टर सूरज सिंह राठौर के द्वारा किया जा रहा है। जिससे सक्ती जिले में अब स्वास्थ्य विभाग निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending