खबर सक्ती ...
शिशु मंदिर पोरथा में भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर रुक्मणि विवाह हुआ संपन्न ..

महिलाएं आंचल संभाल कर रखें तो वहीं पुरुष आचरण संभाल कर रखें- आचार्य राजेंद्र महाराज ..

सक्ती, महिलाएं आंचल संभाल कर रखें तो वहीं पुरुष आचरण संभाल कर रखें यह बात व्यास पीठ से आचार्य राजेंद्र महाराज ने श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर कहा



आज रुक्मणि विवाह की कथा के बाद चैतन्य झांकियों के साथ भगवान का रुक्मणि के भव्य विवाह संपन्न हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पोरथा एवम भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के सायुज्य में आयोजित भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सरपंच मधु श्याम राठौर के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार व महिलाओं की भारी उपस्थिति आयोजन को भव्यता प्रदान कर रहा है।




उल्लेखनीय है कि अकिंचन भागवत के इस सामूहिक आयोजन में पोरथा ग्राम के घर घर से लोग अपने स्मृतिषेष परिजनों के तस्वीरों के साथ कथा पंडाल में पूरे भाव के साथ कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं तथा कथा पंडाल में भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी के साथ भारत माता की भव्य आरती राष्ट्रीय भाव का एक विशिष्ट छाप छोड़ रही है।



जिससे अंचल में भागवत कथा के इतिहास में सामाजिक समरसता की एक नई इबारत लिखी जा रही है । लगता है भविष्य में भागवत कथाओं का आयोजन व्यक्तिगत रूप से करने के बजाय सामूहिक रूप से करने की परंपरा बन सकती है जिसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के साथ भागवत प्रवाह का सामूहिक प्रयास काबिल ए तारीफ है।
भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की जय हो ..

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …






















You must be logged in to post a comment Login