Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने कृषि एवं कृषि विभाग से संबंधित विभागों की ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने समय-सीमा में हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश ,

धान के अलावा अन्य फसलों को दें बढ़ावा-कलेक्टर ..

जांजगीर-चांपा, 20 मई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में मछलीपालन, वेटनरी, उद्यानिकी विभाग तथा कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित विभागों से मछली पालन, गोबर खरीदी, खाद की उपलब्धता, गोठानों में चारागाह, किसान क्रेडिट कार्ड, तालाब पट्टा, गौठानों व गौठान से लगे तालाबों में मत्स्य पालन तथा बीज एवं खाद की जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी गोठानों में न्यूनतम 3 एकड़ में सब्जी उत्पादन और चारागाह फलदार पौधरोपण व सब्जी उत्पादन जैसे गतिविधियां करने के निर्देश दिये। साथ ही इन गतिविधियों में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की प्राथमिकता तय करने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत विशेषकर बड़े किसानों का चिन्हांकन कर उनके जमीन में फलदार वृक्ष लगवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषि से संबंधित सभी विभागीय योजनाओं का निर्धारित समयसीमा से पहले हितग्राहियों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के बड़े किसानों के खाली पड़े जमीनों को धान की खेती के स्थान पर अन्य फसलों अथवा फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने खाद-बीज भण्डारण के स्थिति का समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ फसल के सीजन में जिले के किसानों को किसी भी स्थिति में खाद बीज की कमी नहीं होने और किसानों को धान की फसल के अलावा मक्का, दलहन जैसे फसलों के पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को अच्छे वेरायटी के धान की फसल लगाने और अन्य फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वेटनरी विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिले के सभी ब्लॉकों में गोठानवार 30 जून को पशु शिविर का आयोजन करते हुए अभियान चलाकर टीकाकरण व विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग से बीज भंडारण एवं वितरण की जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनाज, दलहन, तिलहन, केसीसी की प्रगति की जानकारी ली एवं बेहतर कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को रोपा पद्धत्ति का विस्तार कर उत्पादकता में बढ़ावा देने कहा। कलेक्टर नाइट्रोजन का उपयोग किसानो को सीमित व संतुलित मात्रा में करने की अपील की। उन्होंने जिले के नहरों के अपर क्षेत्रों में अरहर, मूंग का रकबा बढ़ाने और दलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर क्रय एवं खाद उत्पादन व विक्रय, किसानों ई-केवाईसी करने, के.सी.सी. प्रकरण तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने गोठानों में हरा चारा जैसे नेपियर घास के उत्पादन को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 गोठान का चारागाह के लिए चिन्हांकित करने कहा साथ ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी गोठनों को स्वावलंबी गोठान बनाने व गोबर खरीदी, खाद निर्माण के स्थितियों की मॉनिटरिंग करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में मछुआ सहकारी समिति व स्व-सहायता समूहों, गौठानों से लगे तालाबों में मत्स्य पालन, मनरेगा के अंतर्गत गौठान में तालाब निर्माण हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना, किसान क्रेडित कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने जिन गौठानों में तालाब निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है ऐसे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह के साथ समन्वय स्थापित कर मछली पालन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के सभी मछुआ समूहों को मछली पालन हेतु प्रोत्साहित करते हुए दक्षिण भारत के मछली पालन क्षेत्रों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्व सहायता समूह को भी तालाबों का पट्टा दिलाकर मछली पालन हेतु बढ़ावा देने कहा। बैठक में उप संचालक कृषि, उपसंचालक वेटनरी, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, केसीसी नोडल, सहायक संचालक उद्यान जिला विपणन अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा30 मिनट ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending