Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश – डॉ चरणदास महंत ..

Published

on

एक मितानिन गांवों के घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करती हैं जो सराहनीय हैं – सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को 4 हजार रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक का किया वितरण ..

जांजगीर-चांपा, 20 मई 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिला बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारागांव के डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत गायन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उनका कार्य सराहनीय और वंदनीय है। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। डॉ महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, कर्मचारियों का आह्वान कर कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ मानवीय सोच से कार्य करते हुए मितानिनों का पूरा सहयोग करें। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रूपये के स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक और रामचरित मानस, हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि मितानिन का कार्य बहुत ही बड़ा होता है। जहां तक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं पहुंच पाते वहां भी मितानिन पहुंचती है। मितानिन गांवों के घर-घर घूमकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक महिला ही अपने परिवार को अच्छे संस्कार दे सकती है। जिससे समाज का बेहतर विकास होता है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिन महिलाओ के बीच बैठकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनसे चर्चा भी किया। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने कहा कि मितानिन समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओ का टीकाकरण, गैर संचारी, व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), राघवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सरागांव रामकिशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 मिनट ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा43 मिनट ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending