Connect with us

खबर रायगढ़

शिक्षा गुणवत्ता विकास के लिये जिले में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला ..

Published

on

जिले के सभी विकासखण्डों से शामिल हुये विषय-विशेषज्ञ ..

रायगढ़, 28 मई 2023 को जिले के स्कूलों में गुणवत्ता विकास के लिये कलेक्टर रायगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष आयोजित हुई। इस दौरान सातों विकासखण्ड के बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी एवं गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के अध्यापन करने वाले चयनित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान सीईओ श्री मिश्रा ने विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों से गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के अध्यापन के दौरान कौन-कौन सी परेशानी होती है, साथ ही बच्चों में निर्धारित न्यूनतम अधिगम किस तरह प्राप्त की जा सकती है, बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि कैसे विकसित होगी इसकी जानकारी प्राप्त किए। सीईओ श्री मिश्रा ने प्रत्येक स्कूलों में विज्ञान की अभिरुचि बच्चों में कैसे विकसित हो इसके लिए क्या प्रयास करते हुए इसकी संकुलवार एवं स्कूलवार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। कार्यशाला के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर कबाड़ से अध्ययन सामग्री तैयार कर सभी स्कूलो में उपयोग करने के निर्देश दिये। साथ ही नवीन सत्र में स्कूल खुलते ही कक्षा 6 से 12 तक कि कक्षाओं में नियमित रूप से प्रायोगिक कक्षायें अनिवार्य रूप से प्रारम्भ करने एवं नियमित रूप से अध्यापन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत करने, गणित, विज्ञान तथा अंग्रेजी विषय के डर को दूर करने एवं सरल तरीके से किसी पाठ का अध्यापन कैसे किया जाय, इसके लिए तीनो विषयों के विषय शिक्षकों की जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं संकुल स्तरीय समिति गठित की जायेगी। जो उक्त तीनों विषयों में अध्यापन में आने वाली समस्याओं का समाधान करेगी, साथ ही शिक्षकों को विषय अध्यापन में हो रही परेशानियों को दूर करने में सहयोग करेगी। जिसके लिये तीनो विषयों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर अध्यापन करने वाले सभी शिक्षकों को जोडऩे के निर्देश दिये गए।

कार्यशाला में शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा ने बच्चों को अध्यापन करने के नए-नए तरीके अपनाकर रोचक तरीके से पढ़ाने का अनुरोध किया ताकि विषय वस्तु बच्चों को अच्छे तरीके से समझ आ सके। कार्यशाला के दौरान डीईओ बी.बाखला ने शिक्षकों से एन.ई. पी.2020 को विस्तार से अध्ययन कर दिये गए लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएमसी नरेन्द्र चौधरी ने शिक्षकों के द्वारा कक्षा शिक्षा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में एपीसी भुवनेश्वर पटेल ने साल भर तक गुणवत्ता विकास के लिये किस तरह की कार्यवाही की जानी है और क्या-क्या कार्य पूर्ण करना है, इसकी विस्तार से जानकारी देते हुये जिले में गुणवत्ता विकास में सभी शिक्षकों से सहयोग करने का आग्रह किया। एपीसी आलोक स्वर्णकार द्वारा एनएएस एवं आंसर रिपोर्ट में जिले की वर्तमान स्थिति एवं बेहतर सुधार के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा किया। इसी तरह की कार्यशाला का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कर कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये गये, ताकि गुणवत्ता विकास धरातल पर दिख सके। कार्यशाला के दौरान एपीसी भूपेंद्र पटेल, एपीसीए प्रभारी मनोज पटेल सीएसी के साथ सभी विकासखण्ड के बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी एवं विषय-विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending