Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अचानकपुर में 24 लाख रुपए से अधिक के तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया लोकार्पण ..

Published

on

सक्ती, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम पंचायत अचानकपुर में 24 लाख रुपए से अधिक के तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया।

उन्होंने समग्र शिक्षा और डीएमएफ मद योजना अंतर्गत प्राथमिक शाला भवन ग्राम पंचायत अचानकपुर में 8.32 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्राथमिक शाला भवन ग्राम पंचायत देवरमाल में 8.32 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष निर्माण और इसी प्रकार प्राथमिक शाला भवन ग्राम पंचायत डुमरपारा में 8.32 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि नवगठित जिला सक्ती बनने के बाद अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शिक्षा के आधार व नीव को और मजबूत करते हुए तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया गया है तथा जिले में और भी अतिरिक्त कक्ष निर्माण प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से जिले में कहीं अतिरिक्त कक्ष तो कहीं पुलिया आदि निर्माण कार्य कराते हुए क्षेत्र का विकास किया जा रहा है और आगे भी विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए अतिरिक्त कक्ष भवन के लोकार्पण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, स्कूल स्टाफ सहित आमजन से 16 जून को स्कूलों में होने वाले प्रवेश कार्यक्रम को भव्य उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होंने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। सरपंच श्रीमती वंदना राज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अचानकपुर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री भोला शंकर तिवारी को साल, श्रीफल और रामचरितमानस देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत जांजगीर चांपा अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, गुलजार सिंह, सूरज महंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडिन, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending