Connect with us

खबर सक्ती ...

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सक्ती नगर के समुदायिक भवन मे जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा आयोजित ..

Published

on

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को सौंपा दायित्व ..

सक्ती, नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पास 21 जून को प्रातः 07 से 08 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल अनुसार आयोजित किया जाएगा। 21 जून 2023 को एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अंतर्गत हर घर आंगन योग के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा को नोडल अधिकारी और परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण जिला सक्ती को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार जिला/ जनपद पंचायत/ नगरीय निकाय/ ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित करने के निर्देश हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंकज डाहिरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती को और मंच निर्माण, ग्रीन गेट, कारपेट, चादर, गद्दे इत्यादि की व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण संभाग सक्ती को, साउंड सिस्टम तथा आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी ( ई एंड एम ) जिला सक्ती को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती को, योग प्रशिक्षक और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। आवश्यक परिवहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी को, फायर ब्रिगेड, पेयजल टैंकर की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण साफ सफाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सक्ती को, स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए जिला खाद्य अधिकारी को, खेल संगठन, एनएसएस और एनसीसी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए खेल अधिकारी को, कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय को, कार्यक्रम स्थल पर नगर सैनिकों की व्यस्था के लिए कमांडेंट, नगर सेनानी को, कार्यक्रम स्थल पर काढ़ा औषधि जलपान आदि के स्टाल के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को तथा मंच की साज-सज्जा, फूल माला इत्यादि के लिए उप संचालक उद्यानिकी को दायित्व सौंपा गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा9 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending