Connect with us

खबर सक्ती ...

29 जून को सक्ती में नवनिर्मित मल्टी स्पेशलिटी गोमती देवी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत .. 

Published

on

पैथोलॉजी, एक्स-रे, एंबुलेंस सहित 7/24 घंटे मिलेंगी क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधाएं , 

चिकित्सा सुविधाओं में अव्वल होगा सक्ती जिला ,

29 जून को सक्ती में होने वाले गोमती देवी हॉस्पिटल के शुभारंभ का आमंत्रण आप सभी जिले सहित क्षेत्र वासियों के लिए- रामअवतार अग्रवाल एवं सांवडिया परिवार बाराद्वार ..

सक्ती,  नवीन जिला सक्ती के अस्तित्व में आने के बाद यहां विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है, वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्ती जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है,  इसी श्रृंखला में 29 जून को सक्ती नगर में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई बड़ी कड़ी जुड़ने जा रही है, सक्ती नगर के बाराद्वार रोड में जिले के एकमात्र सर्व सुविधा युक्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में गोमती देवी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, इस हॉस्पिटल का शुभारंभ 29 जून दिन- गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत करेंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ हरी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राजेश अग्रवाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल करेंगे।

मल्टी स्पेशलिटी गोमती देवी हॉस्पिटल की स्थापना नगर के बाराद्वार रोड में मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाली मंदिर के पास की गई है, इस हॉस्पिटल को सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है, एवं यहां आने वाले मरीजों को जहां चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं सातों दिन 24 घंटे मिलेगी, तो वही मुख्य रूप से इस हॉस्पिटल में एक्सरे की सुविधा, पैथोलॉजी की सुविधा, तथा 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस संबंध में रामअवतार अग्रवाल एवं सांवडिया परिवार बाराद्वार ने भी जिले वासियों सहित क्षेत्रवासियों को इस हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, तो वही सक्ती नगर में इस नवनिर्मित हॉस्पिटल के शुभारंभ होने से जहां चिकित्सा के क्षेत्र में multi-speciality सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, तो वही वर्तमान में निजी क्षेत्र में देखा जाए तो सक्ती जिला मुख्यालय होने के बाद प्राइवेट सेक्टर के बड़े हॉस्पिटलों की कमी थी, किंतु इस हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी, तथा इस हॉस्पिटल के शुभारंभ होने की खबरों से क्षेत्र में भी स्वास्थ सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लोगों में हर्ष व्याप्त है, तथा लोगों का कहना है कि सक्ती जिला बड़ा फैला हुआ क्षेत्र है तथा यहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा भी लोगों को निजी सेक्टर की स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है, जो कि इस हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से निश्चित रूप से पूर्ण होगी और आने वाले समय में लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending