Connect with us

खबर सक्ती ...

तुष्टीकरण नहीं संतुष्टि करण की राह पर चलेगी भाजपा-मोदी ने दिया संदेश ..

Published

on

घोटाले बाजों पर कार्रवाई की गारंटी मोदी ने दी ,

सुप्रीम कोर्ट भी डंडा घुमा रहा है पर विपक्षी दल वोट बैंक के कारण इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ..

सक्ती, भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को भोपाल में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश दोहरी कानून व्यवस्था से नहीं चल सकता। आज देश को समान नागरिक संहिता की आवश्यकता है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट भी डंडा घुमा रहा है पर विपक्षी दल वोट बैंक के कारण इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तुष्टीकरण नहीं संतुष्टि करण पर भरोसा करते हैं। मोदी ने देश भर से आए बूथ स्तर के 3000 कार्यकर्ताओं को जनसेवा के छोटे-छोटे नुस्खे बताए और बूथ जीतने का मंत्र दिया। लगभग 10,00000 कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा। मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार तुष्टीकरण की नीति के चलते पसमांदा मुसलमानों सहित देश के अनेक प्रांतों की बहुत सी जातियां शिक्षा और रोजगार में पिछड़ गई हैं। एकता के विपक्षी प्रयासों पर करारा वार करते हुए उन्होंने कहा सभी घोटालेबाज एक हो रहे हैं उन्हें कार्यवाही का डर सता रहा है परंतु मेरी गारंटी हर घोटालेबाज पर कार्यवाही की है। मोदी ने कार्यकर्ताओं के सवालों के उत्तर भी दिए और अनेक पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला सक्ती भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामावतार अग्रवाल की उपस्थिति में सक्ती नगर के प्रभारी जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया, जिला कोषाध्यक्ष राम नरेश सिंह यादव, महामंत्री गोविंद देवांगन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, चेतन साहू, मनोज सिसोदिया, अंकित अग्रवाल, मनोज सोनी, के के देवांगन, गोविंदा निराला, श्रीमती अनीता गोपाल, श्रीमती रेखा देवांगन, आदित्य अग्रवाल, सूरज देवांगन, तेज लाल पटेल, दादू दयाल केंवट, विष्णु शर्मा, कमल अग्रवाल, गजेंद्र यादव, लालू गुप्ता, वेद कुमार श्याम, राजा सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उक्तआशय की जानकारी भाजपा सक्ती नगर के प्रभारी जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..21 मिनट ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

खबर सूरजपुर ..45 मिनट ago

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की विरासत सहेजने की पहल, समाधि स्थल और आश्रम के विकास पर जोर ..

कलेक्टर रेना जमील ने गोविंदपुर स्थित समाधि स्थल एवं आश्रम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..10 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending