Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में भव्य हनुमान कथा में हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ , देर रात तक किया कथा श्रवण ..

Published

on

हम संस्कारित रहें तो बच्चे स्वयं संस्कारित रहेंगे, तभी समाज में सुख शांति कायम रहेग- छत्तीसगढ़ी कथा वाचक कामता प्रसाद शरण ,

सक्ती वासियों के सम्मान से अभिभूत प्रथम हॉस्पिटल सक्ती आपके सेवा के लिए हर स्थिति ने तत्पर – संचालक डा रजनीश ,

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के लोग बड़े नहीं है पर उनके दिल बहुत बड़े है- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, हम संस्कारित रहें तो बच्चे स्वयं संस्कारित रहेंगे, तभी समाज में सुख शांति कायम रहेगी यह बात आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ती के द्वारा आयोजित भव्य हनुमान कथा के दरम्यान सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कथा वाचक कामता प्रसाद शरण ने हजारों के संख्या में उपस्थित जन समुदाय को कहते हुए संगीत मय हनुमान लला की कथा का रसपान कराया।

गौर तलब है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार अपने सामाजिक सरोकार के लिए अनवरत सजग रह कर धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सक्ती नगर के लोगों के बीच सक्रिय है। विगत समय से हर मंगलवार को भव्य महाआरती के माध्यम से मंदिर में हनुमान लला के पूजा आरती में नगर के साथ आसपास के लोग शामिल हो रहे हैं तथा इसी क्रम में आज प्रख्यात छत्तीसगढ़ी कथा वाचक कामता प्रसाद शरण के कथा का आयोजन कर नगर में धार्मिक आयोजनों की दिशा में एक नया इतिहास रचा है।

आज आयोजन समिति के द्वारा हटरी धर्मशाला से ढोल ताशे के साथ कथा वाचक कामता प्रसाद का नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया मंदिर दर्शन उपरांत नगर में शोभा यात्रा के साथ आयोजन स्थल श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आगमन हुआ जहां गणेश जी और हनुमान लला की भव्य आरती के साथ कथा मंच में अतिथियों का पदार्पण हुआ। जहां अभ्यगतों के स्वागत पश्चात संबोधन के दरम्यान प्रथम अस्पताल के संचालक डा रजनीश पांडे ने आयोजकों के आग्रह पर सक्ती नगर के लोगों के लिए अपने हास्पिटल में २५% की छूट की घोषणा किया तो वहीं भोला शंकर तिवारी ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रीतम ट्रैक्टर के टिकेश्वर गबेल ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सदा सहयोग करने की बात कही।

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से जुड़े आयोजन समिति के सदस्य बहुत संपन्न नहीं होने के बावजूद उनके दिल बहुत बड़े है और लगातार समाज सेवा के साथ धार्मिक आयोजनों को अंजाम देते हैं जो अनुकरणीय है तो वहीं पूर्व न पा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने आयोजन को तारीफ ए काबिल कहा। कथा मंच से अभ्यागतो के साथ गौ सेवा समिति, टेमर मुक्तिधाम समिति, स्पर्श अस्पताल के संचालक आदि समाज सेवा से जुड़े लोगों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती के पश्चात कोंडके मौर्य ने कथा वाचक, श्रोताओं और सहयोगियों के प्रति आभार प्रगट करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव, हुनरबाज अमित तंबोली, सोनू टेंट, महेंद्र गबेल, वीरेंद्र देवांगन, प्रमोद गिरी गोस्वामी, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, संतोष देवांगन सहित सभी सदस्यों व नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending